ब्रेकिंग न्यूज़

 दीपावली, मतदान और छठ के बाद खलिहान की ओर लौटे किसान
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
जिले में धान की पैदावार बंपर होने की संभावना
धान खरीदी 1 नवम्बर से है प्रारंभ

कोरिया : जिले के अन्नदाता अब दीपावली, मतदान और छठ पूजा के बाद खेत-खलिहान की ओर लौट रहे हैं ताकि वे अपने फसल की कटाई मिंजाई के बाद धान को बेच सकें। दीपावली के पहले 1 नम्बर से जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारम्भ हो गया है। जानकारी मुताबिक इस वर्ष पंजीकृत किसानों की संख्या 2 लाख 2 हजार 282 है जबकि धान बोए गए रकबा लगभग 29 हजार 771 हेक्टेयर है, वहीं धान खरीदी के लिए 22 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं।

बता दें दीपावली, मतदान एवं छठ पूजा के बाद जिले के किसान बड़ी संख्या में खेत- खलिहान में दिखाई दे रहे है और अपने उपजाए लहलहाती फसलों को काटने व मिंजाई में लगे हुए हैं सबंधित विभाग द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए बिजली, पानी एवं शेड की समुचित व्यवस्था करने की जानकारी दी है। किसानों के लिए 5 हजार 683 बारदाना गठान का लक्ष्य रखा है।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook