ब्रेकिंग न्यूज़

 विधायक श्री रामपुकार सिंह ने पत्थलगांव नगर में सी मार्ट का किया शुभारंभ

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

नगरवासियों को एक छत के नीचे मिलेगा महिला समूह द्वारा निर्मित उत्पाद
 
जशपुर : गणतंत्र दिवस के अवसर पर पत्थलगांव विधायक श्री राम पुकार सिंह ने शहर के लोगों को एक ही छत के नीचे स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद उपलब्ध कराने हेतु पत्थलगांव नगर में सी-मार्ट का शुभारंभ किया। उन्होंने संचालनकर्ता महिला स्व सहायता समूह को बधाई देते हुए अच्छे से कार्य करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने एवं महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों का विक्रय करने के उद्देश्य से सी मार्ट की स्थापना की गई है।
 
 
महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का यह सराहनीय प्रयास है। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि जशपुर जिला मुख्यालय के साथ ही अब पत्थलगांव शहर में सी मार्ट की स्थापना की गई है।जिससे नगर वासियों को एक ही छत के नीचे स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों में सक्रिय स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न खाद्य उत्पाद तैयार कर रही है। जिसका लाभ निश्चय रूप से जिला एवं शहर के महिलाओं को मिल रहा है एवं महिलाएं सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook