घुमन्तू और कचरा बीनने वाले 12 बच्चों का स्कूल में हुआ दाखिला
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कलेक्टर श्री धु्रव ने बच्चों को तिलक लगा माला पहनाकर हौसला बढ़ाया
बच्चों को ड्रेस, बस्ता सहित पठन सामग्री प्रदान की गई
घुमन्तू बच्चों की पढ़ाई एवं उनके भविष्य को लेकर कलेक्टर की बात सुन माता-पिता के आखों में छलके आंसू
पालकों ने बच्चों को रोज स्कूल भेजने का संकल्प लिया
सफलता की ओर बाल जतन अभियान
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में घुमन्तू, कचरा बीनने वाले, अनाथ और बेसहारा बच्चों को शिक्षा से जोड़कर उनके भविष्य को संवारने के लिए जिला प्रशासन संचालित बाल जतन अभियान धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगा है। इस अभियान के तहत कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव की मौजूदगी में गुरुवार 16 दिसम्बर को 12 घुमन्तू और कचरा बीनने वाले बच्चों को स्कूल में विधिवत दाखिला कराया गया। कलेक्टर श्री ध्रुव ने इस मौके पर सभी बच्चों को तिलक लगा माला पहनाकर उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने सभी बच्चों को उनकी कक्षा के अनुसार बस्ता एवं पठन-पाठन सामग्री प्रदान करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। शाला प्रवेशित सभी बच्चे चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र के भैंस दफाई, महुआ दफाई, टिकरापारा इंदिरा नगर क्षेत्र के हैं।