ब्रेकिंग न्यूज़

लाईवलीहुड कॉलेज सेक्टर-06 भिलाई में 30 सितंबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

​​​द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
 
दुर्ग : जिले के रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैंप में कुल 126 पदों के लिए 3 नियोजक शामिल है। कैंप में शामिल नियोजक टॉप कैरियर सर्विसेज रायपुर में सिविल इंजीनियर हेतु 10 पद, वेल्थ साइट इंजीनियर 10 पद, अकाउंटेंट 5 पद, ड्राइवर 10 पद टेलीकॉलर 5 पद, सिक्योरिटी गार्ड 50 पद, डिलीवरी ब्वॉय 10 पद  हेल्पर 20 पद। श्रीराम एजूटेक प्राइवेट लिमिटेड रसमड़ा दुर्ग हेतु फिटर 1 पद जीइएम इलेक्ट्रिशियन हेतु 1  पद, बैक ऑफिस सपोर्टर हेतु 01 पद। स्पान टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग हथखोज भिलाई में जूनियर इंजीनियर हेतु 2 पद सीनियर इंजीनियर हेतु 1 पद के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा।

इच्छुक आवेदक अपने समस्त दस्तावेज के साथ मालवीय नगर दुर्ग स्थित जिला लाईवलीहुड कॉलेज सेक्टर -06 भिलाई में 30 सितंबर को सुबह 10ः30  बजे से उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु सोशल मीडिया ंिबमइववाण्बवउध्उबबकनतह   और जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क कर सकते है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook