ब्रेकिंग न्यूज़

महासमुंद : छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहां न्याय योजना के माध्यम से लोगों के सामाजिक और आर्थिक अधिकार को सुनिश्चित किया जा रहा है: मुख्यमंत्री बघेल

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के लिए मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया राशि का अंतरण

No description available.

महासमुंद : देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज 21 मई को राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत हितग्राहियों और किसानों को वर्चुअल माध्यम सेे राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री महंत राम सुंदरदास के मुख्य आतिथ्य में जिला मुख्यालय स्थित शंकराचार्य भवन, बागबाहरा रोड महासमुंद में राशि अंतरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से उपस्थित कृषक, हितग्राहियों को आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष करने की शपथ भी दिलाई।

No description available.

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ वर्ष 2021 में लगभग 22 लाख 87 हजार 882 पंजीकृत किसानों को फसल उत्पादन के लिए आदान सहायता की प्रथम किस्त की राशि 17 करोड़ 20 लाख 11 हजार रुपए उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। इसी तरह राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत जिले के 3 लाख 55 हजार हितग्राहियों को प्रथम किश्त के रूप में दो हजार प्रति परिवार के हिसाब से 71.08 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण उनके खातें में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री महंत राम सुंदरदास ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ने जो-जो वादा किये थे उसे समय से पूर्व ही पूरा कर लिया जा रहा है। आज राजीव गांधी जी की सपनों के अनुरूप आम आदमी को न्याय मिले इस दृष्टि से माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रहे है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना एवं गोधन न्याय योजना से आम आदमी से लेकर खास आदमी तक को इन योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। एवं आर्थिक सशक्तिकरण की ओर बढ़ रहा है। गोधन न्याय योजना के तहत गौ माता की सेवा का कार्य कर रही है। उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए राज्य  संकल्पित है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संसदीय सचिव एवं महासमुंद विधायक श्री विनोद चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में किसान, मजदूर, गरीब खुशहाल है। राज्य में किसान और गरीबांे को हजारों करोड़ रुपए दिए गए, ताकि उन्हें समृद्ध बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार गांव के विकास के लिए बेहतर कार्य कर रही है। राज्य शासन द्वारा लगातार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर फैसला लिया जा रहा है और उसे जमीनी स्तर पर भी क्रियान्वयन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आम आदमी को भी आर्थिक रूप से सशक्त बनाना चाह रही है। गोधन न्याय योजना से कई पशुपालक किसान आर्थिक रूप से मजबूत हुए है।

उन्होंने कहा कि आज गौठानों के माध्यम से समूह को विभिन्न आजीविका से जोड़कर महिलाओं को मजबूत बनाया जा रहा है। और गौठानों को मिनी उद्योग के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस दौरान छत्तीसगढ़ बीज अनुसंधान उपसिमिति के संचालक श्री दाऊलाल चंद्राकर एवं डाॅ. रश्मि चंद्राकर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, हितग्राही कृषक एवं संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी वर्चुअल (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) माध्यम से जुड़ें।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook