ब्रेकिंग न्यूज़

महासमुंद : कलेक्टर की अध्यक्षता में विश्व जल दिवस पर जल जीवन मिशन की बैठक

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

 
मिशन अंतर्गत आमंत्रित की गयी निविदा दर अनुमोदित

महासमुंद : जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक कलेक्टर श्री निलेशकुमार की अध्यक्षता में आज यहां कलेक्ट्रेट के महानदी सभाकक्ष में हुई। आज 22 मार्च को विश्व जल दिवस भी है। इसका उद्देश्य सभी देशों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल पहुंचाना है। साथ ही जल संरक्षण के महत्व पर भी ध्यान देना है। बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत 8 सिंगल विलेज, 5 रेट्रोफिटिंग एवं 2 रनिंग वाटर योजनाओं के लिए आमंत्रित की गई निविदा की दरों पर चर्चा की गई और न्यूनतम दरों को अनुमोदित किया गया। बैठक में समिति सदस्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस. आलोक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिम विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन, उप संचालक कृषि सहित सहायक संचालक जनसम्पर्क मौजूद थे।
 
बचपन से लेकर वृद्धावस्था तक हम सबने कहते हुए सुना होगा कि जल ही जीवन है। जल मनुष्य और जीव जंतु के लिए बेहद जरूरी है। खेती किसानी से लेकर घर के कामकाज तक सभी कामों में पानी का उपयोग होता है। पानी के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। देश सहित प्रदेश के कई जिले, गांव, मजरा, टोला ऐसे है, जहां गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत हो जाती है। पीने के पानी की कमी का संकट एक विकट समस्या के रूप में सामने है। ऐसे में कैसे जल को बचाया जा सके और जल का क्या महत्व है इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। मालूम हो कि ब्राजील के रियो द जेनेरियो में पर्यावरण तथा संयुक्त राष्ट्र संघ सम्मेलन 1992 में आयोजित किया गया। इसी दिन यह घोषणा की गई कि हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाएगा। 22 मार्च 1993 को पहला विश्व जल दिवस मनाया गया।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook