ब्रेकिंग न्यूज़

दुर्ग : जनदर्शन के प्रकरण में श्रम विभाग ने लिया संज्ञान

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

 
-आवेदक की बकाया 32 हजार 386 रूपए की राशि 2 सप्ताह के भीतर आई खाते में

दुर्ग : जिले में 2 दिन लगने वाले सप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के समक्ष एक आवेदक के द्वारा मजदूरी के भुगतान से संबंधित प्रकरण आया था। आवेदक 6 वर्षों से अपने ही किये गए कार्य के भुगतान के लिए इंतजार कर रहा था। उसने कलेक्टर को बताया कि कोरोना काल के चलते उसे आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ रहा है। आर्थिक तंगी से परिवार के पालन पोषण में उत्पन्न दिक्कत को देखकर कलेक्टर ने प्रकरण को सहायक श्रमायुक्त को त्वरित निराकरण के लिए प्रेषित किया था। यह प्रकरण के.जी.एन. ऑनलाईन सेंटर रविशंकर स्टेडियम दुर्ग के संचालक का था। के.जी.एन. के संचालक द्वारा विभागीय डाटा एन्ट्री और प्रिंटिंग का कार्य निर्धारित दरों पर किया गया था। जिसकी कुल 32 हजार 386 रूपए की राशि बकाया थी। दुर्ग, ग्रामीण, पाटन, धमधा लोक सुराज के दौरान के.जी.एन. के संचालक ने 2016 के शिविर में प्राप्त पंजीयन के ऑफलाइन आयोजनों की ऑनलाइन एंट्री का कार्य और प्रिंट का कार्य किया था। प्रकरण का संज्ञान सहायक श्रमायुक्त दुर्ग द्वारा त्वरित लिया गया। जिसे सही पाने पर सहायक श्रमायुक्त ने तुरंत के.जी.एन. ऑनलाईन सेंटर के संचालक के बैंक खाते में बकाया 32 हजार 386 रूपए की राशि 24 फरवरी 2022 को आर.टी.जी.एस. के माध्यम से स्थानांतरित कराया।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook