ब्रेकिंग न्यूज़

कोरिया : स्व. राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा प्रयास आवासीय विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2021-22 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की प्रथम प्रतीक्षा सूची जारी

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

 
कोरिया : आदिवासी विकास कोरिया के सहायक आयुक्त श्री डी. डी. तिग्गा ने बताया कि स्व. राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा प्रयास आवासीय विद्यालयों मंे शैक्षणिक सत्र 2021-22 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की चयन परीक्षा 10 अक्टूबर 2021 को आयोजित की गई थी। जिसका प्रथम प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन विभागीय वेबसाइट ीजजचरूध्ध्जतपइंसण्बहण्हवअण्पद में किया गया है। प्रथम प्रतीक्षा सूची का अवलोकन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरिया के सूचना पटल में भी किया जा सकता है।

उन्होंने कोविड 19 के कारण शालाएं बंद रहने पर प्रवेश के सम्बंध में पालकों एवं विद्यार्थियों को संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों के मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क कर उनके निर्देशानुसार समस्त अभिलेख आदि लेकर विद्यालय में उपस्थित होने कहा है। प्रवेश के लिए प्रयास बालक आवासीय विद्यालय रायपुर के प्राचार्य श्री सी.एल. भाया मो.नं. 8770598494, प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय रायपुर की प्राचार्य श्रीमती मंजूलता तिवारी मो.नं. 9165641647, प्रयास आवासीय विद्यालय बिलासपुर के प्राचार्य श्री अश्विनी सिंह मो.नं. 9425536416,  दुर्ग के प्राचार्य श्री आशीष गुप्ता मो.नं. 9424281765, बस्तर के प्राचार्य श्री संतोष सिंह मो.नं. 9425598569, अम्बिकापुर के प्राचार्य श्री ओ.पी. साहू मो.नं. 8959738343, कांकेर के प्राचार्य श्री आर.पी.एस. ठाकुर मो.नं. 8871751946, कोरबा की प्राचार्य श्रीमती रश्मि बाला आनंद मो.नं. 9584455547 एवं प्रयास आवासीय विद्यालय जशपुर की प्राचार्य श्रीमती कमला केरकेट्टा मो.नं. 9425253067 से संपर्क किया जा सकता है।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook