ब्रेकिंग न्यूज़

सूरजपुर : तीन को कारण बताओ नोटिस

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा -हासिम खान 

 
सूरजपुर : खाद्य विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार उपार्जन केन्द्र उमापुर से धान परिवहन में अनियमितता की शिकायत पर खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, सहायक खाद्य अधिकारी, राजस्व निरीक्षक एवं खाद्य निरीक्षक रामानुजनगर के संयुक्त टीम द्वारा 06 जनवरी 2020 को जांच किया गया। जांच के दौरान वैभव अग्रवाल सचंालक मे0 गणेश सत्या राईस मिल तेलकछार, देवकींदन समिति प्रबंधक खरीदी केन्द्र उमापुर एवं चन्द्रदत्त दुुबे कम्प्यूटर ऑपरेटर को कारण बताओ नाटिस जारी किया गया।  जांच दिनांक को आपके राईस मेसर्स गणेश सत्या हेतु जारी डी.ओ. क्र0 2021123701477 के माध्यम से धान परिदान किया गया समिति द्वारा जारी डिलीवरी मेमो क्र0आई एम 37000301212200017 में मोटा धान 700 बोरा वजन 280 क्विंटल दर्ज पाया गया। मेमो में 350 बोरे एच.डी.पी.ई. एक भर्ती बारदाना तथा 350 बोरे एच.डी.पी.ई. बारदाने 2021-22 जारी किया गया है। ट्रक क्र0 सीजी 15 एसी 0658 चालक रोहित कुमार ठाकुुर के द्वारा राईस मिल ले जाते समय डी.ओ. के विरूद्ध कम धान लोड होने की सूचना मिलने पर आपके वाहन का सत्यापन किया गया डिलीवरी मेमो में 700 बोरे जारी है जबकी 512 जूट बोरे में धान होना पाया गया। इस प्रकार उपार्जन केन्द्र उमापुर के कर्मचारियों के साथ मिली भगत कर 188 बोरे धान वजन अनुमानित 75.2 क्विंटल का फर्जी परिवहन, लोडिंग दिखाकर शासन को क्षति पहुॅचाने का कार्य किया गया है।

तथा फड़ का भौतिक सत्यापन करने पर 49646 बोरे धान होना पाया गया जिसमें से 1723 बोरे धान वजन 689.2 क्विंटल की कमी पाई गई। जिसका कुल मूल्य 13,37,048 रूपये अनुमानित है। उपार्जन केन्द्र का आवक पंजी एवं खरीदी पंजी का मिलान करने पर 28 किसानों से 738.40 क्विंटल धान 1846 बोरा अंतर के संबंध में समिति के कर्मचारियों द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई।

  उपरोक्त तथ्य से स्पष्ट है कि आपके द्वारा उच्चाधिकारियोें द्वारा सौपे गये कार्यों का उचित सम्पादन ना करते हुए अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरता गया है। आपका उपरोक्त कृत्य धान उपार्जन नीति 2021-22 का स्पष्ट उल्लंघन है। उपरोक्त संबंध में आप 03 दिवस के भीतर अधोहस्ताक्षकर्ता के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करना सुनिश्चिित करें अन्यथा आपके विरूद्ध एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित किया जावेगा जिसकी जिम्मेदारी स्वयं की होगी।  
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook