ब्रेकिंग न्यूज़

जशपुर :  वन विभाग द्वारा के लैंटाना से फर्नीचर निर्माण हेतु प्रशिक्षण सम्पन्न

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

 
लैंटाना से फर्नीचर निर्माण जशपुर के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का अच्छा साधन है- यूडी मिंज
 
No description available.

जशपुर : वन विभाग द्वारा लैंटाना से फर्नीचर निर्माण प्रशिक्षण 16 नवम्बर से 25 नवम्बर 2021 तक वनपरिक्षेत्र तपकरा में आयोजित किया गया। जिसमें   अलग-अलग ग्रामों के लगभग 15 महिला और पुरुष लोगो ने भाग लिया। संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक श्री यू.डी. मिंज ने प्रशिक्षण का अवलोकन किया और लोगों से प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लैंटाना से फर्नीचर निर्माण जशपुर के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का अच्छा साधन है।
 
उल्लेखनीय है कि लैंटाना एक विदेशी प्रजाति का पौधा है जिसका उपयोग मुख्यतः साज-सज्जा के लिए अंग्रेजो के द्वारा भारत लाया गया था। लैंटाना के वैसे तो बहुत सी उपयोगिता है जिसमे औषधी, फर्नीचर, विद्युत उत्पादन, ब्रिकेट्स आदि प्रमुख हैं। किन्तु इसके सिल्विकल्चर ऑपरेशन (लैंटाना उन्मूलन) को उपयोगी बनाने और जंगलो से लैंटाना की समस्या को दूर करने के प्रयास हेतु फर्नीचर निर्माण को महत्व दिया जा रहा है।

वनमण्डलाधिकारी श्री कृष्ण कुमार जाधव ने बताया कि सर्वप्रथम लैंटाना से फर्नीचर निर्माण के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इसके बारे में जानकारी ली और ऑनलाइन के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर फर्नीर निर्माण हेतु लोगो से सम्पर्क किया। उन्होंने निशार कुरैशी और मिलन से फ़ोन पर इसकी जानकारी ली और उन्हें तपकरा प्रशिक्षण देने के लिए बुलाया। ट्रेनिंग में लैंटाना से मोबाइल स्टैंड, फ्लावर पॉट, पेन स्टैंड, टोकरी, टी ट्रे, मंदिर ,छोटा स्टूल, कुर्सी ,टेबल, सोफा सेट, मिरर हैंगर, चाबी हैंगर आदि सामग्री लोगो को बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। लोगों ने भी प्रशिक्षण में बहुत रूचि लेते हुए नई-नई वस्तुओं को बनाने में दिलचस्पी दिखाई।

    वनमण्डलाधिकारी श्री कृष्ण कुमार जाधव ने बताया कि लोगो की लैंटाना से फर्नीचर निर्माण के क्षेत्र में लोगों की अधिक रुचि बनी रही और लोगों नई वस्तुओं को बनाने के लिए प्रेरित दिखे रहें हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कौशल उन्नयन के बाद अब इसे बड़े स्तर पर करने और लोगो को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन प्रोड्क्ट को विभिन्न स्तर पर प्रचार-प्रसार करके लोगों तक जानकारी उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook