ब्रेकिंग न्यूज़

बलरामपुर : कृषकों के लिए बनाया गया धान खरीदी सहायता केन्द्र

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 


 
धान खरीदी से जुड़ी अनियमितता के लिए जिला स्तरीय नम्बर 89640-71816 में दर्ज कराएं शिकायत

बलरामपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान खरीदी हेतु कृषकों की सहायता के लिए जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कृषक व अन्य व्यक्ति धान खरीदी से संबंधित षिकायत/सहायता/सुझााव हेतु जिला स्तरीय नम्बर 8964071816 में दर्ज करा सकते हैं। साथ ही 24 घण्टे कंट्रोल रूम संचालन के लिए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के द्वारा धान खरीदी सहायता केन्द्र में अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेष में जिला खाद्य अधिकारी श्री एस.बी.काम्टे, मो0नं0-79994-94343 को धान खरीदी सहायता केन्द्र का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार सहायता केन्द्र में ड्यूटी करने हेतु खाद्य शाखा के सहायक ग्रेड-02 श्री परमानंद एक्का एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल बरदर के सहायक ग्रेड-03 श्री अरविन्द सिंह को प्रातः 6.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक, भू-अभिलेख शाखा के  सहायक ग्रेड-03 श्री दीपक मिश्रा एवं जिला विपणन अधिकारी कार्यालय के भृत्य श्री ध्रुव कुमार यादव को दोपहर 02.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक तथा जिला विपणन अधिकारी कार्यालय के ऑपरेटर श्री शंभु गुप्ता एवं खाद्य शाखा कार्यालय के भृत्य श्री अभिषेक पटेल को रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक जिला स्तरीय सहायता केन्द्र में कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया है।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook