ब्रेकिंग न्यूज़

बलरामपुर : मंडी निरीक्षक की भर्ती परीक्षा हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, सफल संचालन संचालन के लिए अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

 
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा मंडी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक की भर्ती परीक्षा 28 नवम्बर 2021 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से दोपहर 01.15 बजे तक आयोजित की गयी है। संयुक्त कलेक्टर द्वारा उक्त परीक्षा के सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी, केन्द्राध्यक्ष, ऑब्जर्वर की नियुक्ति एवं उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास विभाग के कार्यपालन अधिकारी श्री ओ.पी.साहू को नोडल तथा परियोजना अधिकारी साक्षर भारत श्री ओमप्रकाश गुप्ता को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

इसी प्रकार उड़नदस्ता दल में जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री रामप्रकाश जायसवाल को दल प्रभारी तथा सहायक परियोजना अधिकारी आर.एम.एस.ए. श्री मनोहर लाल जायसवाल व सहायक संचालक पंचायत सुश्री स्टेला खलखो को सदस्य नियुक्त किया गया है। शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर को परीक्षा केन्द्र, प्रो. नन्दकिशोर सिंह को केन्द्राध्यक्ष, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ.बी.पी.सतनामी को आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर को परीक्षा केन्द्र व प्राचार्य श्री विमल दुबे को केन्द्राध्यक्ष, सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री महिपाल कुजूर को आब्जर्वर, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बलरामपुर को परीक्षा केन्द्र, श्री पवन कुमार यादव को केन्द्राध्यक्ष, सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री लगन राम पैंकरा को आब्जर्वर तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय बलरामपुर को परीक्षा केन्द्र, श्री सुनिल कुमार एक्का को केन्द्राध्यक्ष, जिला रोजगार अधिकारी श्री दिवाकर लाल टांडिया को आब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook