ब्रेकिंग न्यूज़

कोरिया : सबकी योजना सबका विकास अंतर्गत कर्मचारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण जनपद पंचायत संसाधन केंद्र में, निर्देश जारी

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

 
कोरिया : सबकी योजना सबका विकास अंतर्गत 2022-23 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना के निर्माण हेतु संबंधित कर्मचारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण का आयोजन जनपद पंचायत संसाधन केंद्र में 22 अक्टूबर से 3 नवंबर तक किया जायेगा। जिसमें कुल 321 फेसिलिटेटर, 363 सरपंच, 321 रोजगार सहायक एवं 321 सक्रिय महिला स्वयं सहायता के अध्यक्षों का प्रशिक्षण शामिल है। इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधितों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है।
 
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत की वर्ष 2022-23 की ग्राम पंचायत विकास योजना का निर्माण शासन के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 2 अक्टूबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक किया जायेगा। उन्होंने नियुक्त फ्रन्टलाईन वर्कर की जानकारी 25 अक्टूबर तक संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया है।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook