ब्रेकिंग न्यूज़

बेमेतरा : जिले में अब तक 1250.5 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

 
बेमेतरा : चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 18 अक्टूबर 2021 सवेरे 8.00 बजे तक की स्थिति में 1250.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
 
सर्वाधिक 1751.4 मि.मी. वर्षा बेमेतरा तहसील में तथा न्यूनतम 913 मि.मी. वर्षा साजा तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार थानखम्हरिया तहसील मे 1384 मि.मी. वर्षा, बेरला तहसील में 1102 मि.मी. वर्षा तथा नवागढ़ तहसील मे 1102 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook