सूराजपुर : कृषक समृद्धि अभियान के तहत रामानुजनगर में किया गया मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 5.19 करोड़ का कृषि ऋण किया गया वितरित...
सूराजपुर : जिला का अग्रणी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा “कृषक समृद्धि अभियान“ 03 सितंबर 2021 से 20 सितंबर 2021 तक मनाया जा रहा है। जिसके तहत 16 सितम्बर को सूरजपुर जिले का मेगा क्रेडिट कैम्प रामानुजनगर में आयोजित किया गया। जिसमे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अम्बिकापुर के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री दिनेश गर्ग द्वारा कुल रु 16.47 करोड़ के ऋण की सैधांतिक स्वीकृति प्रदान किया गया। जिसमे रु 5.19 करोड़ का कृषि ऋण प्रदान किया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सभी एन.आर.एल.एम. और मत्स्य पालन, के.सी.सी. के सभी ऋण का सैद्धांतिक स्वीकृति दिया गया।
इस अवसर पर एल.डी.एम शिबू इपेन, जिले के सभी शाखा प्रबंधक और शासकीय विभाग के अधिकारी एवं ऋण लाभार्थी उपस्थित रहे।
Leave A Comment