ब्रेकिंग न्यूज़

जिला प्रशासन द्वारा श्रमिकों एवं जरूरतमंद परिवारों की मदद हेतु किया जा रहा खाद्यान्न वितरण

        कोरिया 11 अप्रैल 2020/ लॉकडाउन अवधि के दौरान अन्य राज्यों एवं जिलों से श्रमिक कोरिया जिले में रूके हुए हैं। ऐसी संकट की परिस्थिति में कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन इन श्रमिकों की मदद हेतु हरदम तत्पर है। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया है कि श्रमिकों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। लॉकडाउन अवधि के दौरान कोरिया जिले में रूके हुए श्रमिकों की संख्या कुल 662 है। श्रमिकों के भोजन की व्यवस्था हेतु अब तक 51 क्विंटल चावल एवं 03 क्विंटल दाल का वितरण किया जा चुका है।

       आपदा के इन हालातों में जिला प्रशासन जिले के जरूरतमंद परिवारों की भी सेवा में मुस्तैदी से काम कर रहा है। जरूरतमंद परिवारों के लिए भोजन जैसी मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति हेतु अब तक कुल 390 क्विंटल खाद्यान्न का वितरण किया जा चुका है। जिसमें 337 क्विंटल चावल एवं 53 क्विंटल दाल शामिल है। जिले के कुल 4538 जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि खाद्यान्न वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। साथ ही लोगों को सुरक्षात्मक उपायों के पालन हेतु लगातार जागरूक भी किया जा रहा है।  
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook