ब्रेकिंग न्यूज़

बेमेतरा : बिलासाबाई केंवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

  द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा


बेमेतरा : मत्स्य विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्यपालक, मत्स्य कृषक, सहकारी संस्थाएं और अशासकीय संगठन से श्रीमती बिलासाबाई केंवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपए प्रदान की जाती है।

पुरस्कार संबंधी नियम और शर्तें का अवलोकन मछलीपालन विभाग की वेबसाईट ीजजचध्ध्ंहतपचवतजंसण्बहण्दपबण्पदध्पिेीमतपमेध्पिेीीपध्ध् पर किया जा सकता है। इस पुरस्कार के लिए कोई भी व्यक्ति, संस्था, सहकारी समितियां एक से अधिक आवेदन नहीं कर सकेगी।

आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ नियत तिथि तक संबंधित जिले के मछलीपालन विभाग में जमा करना होगा। आवेदन के साथ दस्तावेज के रूप में कार्यों की छायाप्रति और वीडियो इत्यादि जमा करना होगा, पुरस्कार चयन के संबंध में चयन समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

समय-सीमा के बाद मिले आवेदनों पर समिति द्वारा विचार नहीं किया जाएगा। एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 के बीच मत्स्य पालन के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की गुणवत्ता एवं गुणदोषों के आधार पर जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा उत्कृष्ट मत्स्यपालक का चयन किया जाएगा।

जिलों से चयनित उत्कृष्ट मत्स्यपालकों के प्रस्तावों पर राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा उत्कृष्ट मत्स्यपालक का चयन किया जाएगा। उक्त पुरस्कार के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला स्तर पर सहायक संचालक, मछलीपालन, विकासखण्ड स्तर पर मत्स्य निरीक्षक एवं सहायक मत्स्य अधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook