ब्रेकिंग न्यूज़

जशपुर : कलेक्टर ने आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत आदर्श छात्रावास-आश्रम विकसित करने हेतु 3 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा


जशपुर : कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत जिले के 12 आदर्श छात्रावास-आश्रम विकसित करने हेतु विभागीय मद के तहत् 3 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
 
जिसके अंतर्गत जशपुर विकासखंड के प्री मैट्रिक बालक छात्रावास जशपुरनगर लागत राशि रूपए 25 लाख एवं शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम नीमगांव लागत राशि रूपए 20 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

              इसी प्रकार फरसाबहार विकासखंड के प्री.मै.बालक छात्रावास फरसाबहार लागत राशि रूपए 25 लाख, प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास तपकरा लागत राशि रूपए 25 लाख, बगीचा विकासखंड के शासकीय अनुसूचित जनजाति कन्या आश्रम पत्ताकेला लागत राशि रूपए 25 लाख, शासकीय अनुसूचित जनजाति कन्या आश्रम चुन्दापाठ लागत राशि रूपए 25 लाख, शासकीय अनुसूचित जनजाति कन्या आश्रम बगीचा लागत राशि 25 लाख, मनोरा विकासखंड के शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम छतौरी लागत राशि रूपए 25 लाख, दुलदुला विकासखण्ड के प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास दुलदुला लागत राशि 25 लाख, पत्थलगांव विकासखण्ड के पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास पत्थलगांव लागत राशि रुपए 30 लाख, कांसाबेल विकासखंड के पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास कांसाबेल लागत राशि रूपए 25 लाख एवं कुनकुरी विकासखंड के पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास कुनकुरी लागत राशि रूपए 25 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जशपुर को कार्य एजेंसी नियुक्त किया गया है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook