ब्रेकिंग न्यूज़

बलरामपुर : खेल पुरस्कार के लिए आवेदन 07 अगस्त तक

  द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 


बलरामपुर : छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। 

यह पुरस्कार राज्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को प्रदान किया जाता है। इसके लिए 07 अगस्त 2021 तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।

      राज्य खेल अलंकरण के अंतर्गत सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाड़ियों को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार से अलंकृत किया जायेगा जो राष्ट्रीय चैंपियनशिप या राष्ट्रीय खेलों में कोई भी पदक प्राप्त किया हो या अधिकृत प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया हो।

 इसी प्रकार जुनियर वर्ग में उन खिलाड़ियों को शहीद कौशल यादव पुरस्कार से अलंकृत किया जायेगा, जिनके द्वारा जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय चैंपियन में कोई पदक प्राप्त किया गया हो। 

ऐसे खिलाड़ी विगत पांच वर्षों में चार बार सीनियर वर्ग राष्ट्रीय चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाले महिला पुरूष खिलाड़ियों के शहीद पंजक विक्रम सम्मान से सम्मानित किया जाता है।

      प्रशिक्षकों, निर्णायकों की वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा। खेल से जुड़े 55 वर्ष या अधिक उम्र के ऐसे खिलाड़ी जो अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो अथवा संबंधित में ऐसी कोई उल्ेखनीय सेवा खेल के क्षेत्र में की हो, जिसके आधार पर उन्हें सम्मानित किये जाने पर विचार किया जाए, उन्हें शहीद विनोद चौबे सम्मान से अलंकृत किया जायेगा।







 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook