ब्रेकिंग न्यूज़

जशपुर : कलेक्टर  विकास खण्ड दुलदुला के रायडीह गौठान, कुनकुरी के गड़ाकाटा, एवं नगर पंचायत कुनकुरी के कम्पोस्ट सेंटर का किया निरीक्षण

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

 
सभी गौठानो में खाद उत्पादन में तेजी लाने के दिए निर्देश

महिलाओ को स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न गतिविधिया गौठानो में ही किया जाए संचालित - कलेक्टर
No description available.
जशपुर : कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज  विकास खण्ड दुलदुला के रायडीह गौठान, कुनकुरी के गड़ाकाटा, एवं  नगर पंचायत कुनकुरी के कम्पोस्ट सेंटर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सभी गौठान में  खाद उत्पादन में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी श्री रवि राही, उपसंचालक कृषि, एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबंधक अन्य अधिकारी कर्मचारी गौठान समिति के सदस्य, सरपंच सचिव एवं समूह की महिलाएं उपस्थित थे।
No description available.

कलेक्टर श्री कावरे ने  सभी गौठानो में खाद निर्माण एवं छनाई कार्य की स्थिति का जायजा लेते हुए  खाद उत्पादन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठान में निर्मित खाद का जल्द से जल्द छनाई कार्य पूर्ण कराने के साथ ही खाद का पैकेजिंग कराने की बात कही। साथ ही वर्मिटाका में 45 दिन की अवधि पूर्ण हो चुके निर्मित खाद को टाके से निकालकर जल्द से जल्द छनाई कर पैकेजिंग किया जाए। उन्होंने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के गौठान  में गोबर बाहर खुले में नही होना चाहिए इस बात का विशेष ध्यान रखे। साथ ही अतिरिक्त गोबर से सुपर कम्पोस्ट निर्मित करने के लिए।
No description available.

उन्होंने गौठान में कार्यरत समूह की महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के  महिलाओं को मिनी राइस मिल, सिलाई मशीन, सुअर पालन, मुर्गी-बकरी पालन, दोना पत्तल, मशरूम उत्पादन सहित अन्य विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने एवं गौठानो को स्वावलम्बी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कम्पोस्ट सेंटर कुनकुरी में भी विभिन्न गतिविधियों के संचालन किये जाने की बात कही
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook