ब्रेकिंग न्यूज़

जशपुर : कलेक्टर ने मनोरा विकास खण्ड के मनोरा एवं घाघरा गौठान का किया निरीक्षण

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

 
गौठान में निर्मित खाद का जल्द से जल्द छनाई कार्य पूर्ण कराने के दिए निर्देश

मनोरा गौठान में हितग्राहियो को वितरण किया जैविक खाद

समूह की महिलाओ द्वारा किये जा रहे पॉपकॉर्न विक्रय कार्य का किया अवलोकन

महिलाओं को उनके कार्यो के लिए शुभकामनाएं देते हुए किया प्रोत्साहित
No description available.
जशपुर : कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज जशपुर जिले के मनोरा विकास खण्ड के मनोरा एवं घाघरा गौठान का निरीक्षण किया। उन्होनें गौठान में खाद निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि, एनआरएलएम के  जिला मिशन प्रबंधक, जनपद सीईओ श्री अनिल तिवारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
No description available.

कलेक्टर ने गौठान में निर्मित खाद का जल्द से जल्द छनाई कार्य पूर्ण कराने के साथ ही खाद का पैकेजिंग कराने की बात कही। साथ ही महिला समूह को आत्म निर्भर बनाने के लिए विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के  निर्देश दिए। श्री कावरे ने तृतीय चरण के मनोरा गौठान में हेरमन कुजूर, सुख सागर सहित अन्य हितग्राहियो को कृषि विभाग के अंतर्गत दी जाने वाली जैविक खाद का वितरण किया।

इस दौरान  कलेक्टर ने मनोरा गौठान में माँ गंगा स्व सहायता समूह की महिलाओ द्वारा किये जा रहे पॉपकॉर्न विक्रय कार्य का भी अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं से पॉपकॉर्न निर्माण की कार्यविधि की जानकारी लेते हुए प्रक्रिया का अवलोकन किया। महिलाओं ने कलेक्टर को जानकारी देते हुए बताया की उन्होंने अब तक पॉपकॉर्न की विक्रय कर 1500 रुपये की आमदनी अर्जित की है। कलेक्टर ने  महिलाओ को प्रोत्साहित करते हुए उनके द्वारा निर्मित पॉपकॉर्न खरीदकर उपस्थित सभी बच्चों, ग्रामीण लोगो मे वितरण करवाया। उन्होंने महिलाओं को उनके कार्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook