बेमेतरा : जिले में अब तक 147 मिमी. औसत वर्षा दर्ज
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बेमेतरा : चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 14 जून 2021 सवेरे 8.00 बजे तक की स्थिति में 147.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। सर्वाधिक 229 मि.मी. वर्षा बेमेतरा तहसील में तथा न्यूनतम 76 मि.मी. वर्षा साजा तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरला तहसील में 180.0 मि.मी. वर्षा, नवागढ़ तहसील मे 86.0 मि.मी. वर्षा तथा थानखम्हरिया तहसील मे 166.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
मानसून आने की संभावनाओं को ध्यान मे रखते हुए, कृषि प्रधान बेमेतरा जिले मे अब खेती किसानी के कार्य मे तेजी आने के संभावना आने की संभावना है। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले मे खाद बीज का पर्याप्त भण्डारण कर लिया गया है। किसान अपने सुविधानुसार इसका उठाव कर रहे हैं।


.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)


.jpg)




.jpg)

.jpg)

.jpg)
Leave A Comment