ब्रेकिंग न्यूज़

जशपुर : कलेक्टर ने विकासखण्ड पत्थलगांव  के  पत्थलगांव, तमता एवं घरजियाबथान धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण
उपार्जन केंद्र में बारदाना उपलब्धता एवं धान उठाव का लिया जानकारी

धान खरीदी केंद्रों में पीडीएस एवं राइस मिलर्स के द्वारा समय पर बारदाना जमा कराने के दिए निर्देश

धान खरीदी के लिए शत प्रतिशत पीडीएस बारदाना उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

किसानों से भेंट कर ली धान विक्रय के सम्बंध में ली जानकारी

जशपुर : कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज  पत्थलगांव विकासखंड  पत्थलगांव, तमता एवं केराकछार धान खरीदी केन्द्र  का निरीक्षण किया।  कलेक्टर ने धान उर्पाजन केन्द्र में अब तक हुए धान खरीदी, टोकन वितरण, बारदाना उपलब्धता, राशि भुगतान के सम्बंध में समिति प्रबंधक से जानकारी ली।
No description available.

कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र में किसानों से धान खरीदी के संबंध में जानकारी लेते हुए धान का नमी परीक्षण एवं धान तौलाई का निरीक्षण किया।  उन्होनें केंद्र में बारदाने की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए धान भण्डारण का भी निरीक्षण किया एवं  समय पर केंद्र से धान उठाव करने की बात कही।
No description available.

समिति प्रबंधक पत्थलगांव ने बताया कि अब तक 986 किसानों का कुल 61931.60 क्विन्टल धान खरीदी किया गया है। केंद्र में लगभग 71 प्रतिशत किसानों का धान क्रय कर लिया गया है । उन्होंने बताया कि केंद्र में 45614 बारदाना उपलब्ध है।
No description available.

आगामी 2 दिवस में धान खरीदी के लिए 66 किसानों को टोकन जारी किया गया है एवं केंद्र से मिलर्स द्वारा 64 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है।
No description available.
 समिति प्रबंधक तमता ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 546 किसानों द्वारा कुल 42138.40 क्विन्टल धान की बिक्री की गई है एवं अगले दो धान खरीदी दिवस  के लिए 19 किसानों को टोकन जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र में अभी 4138 बारदाना उपलब्ध है एवं अभी तक मिलर्स द्वारा केंद्र से  लगभग 34 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है।

इसी प्रकार घरजियाबथान समिति प्रबंधक ने बताया कि अब तक 767 किसानों द्वारा कुल 53093.60 क्विन्टल धान की बिक्री की गई है एवं दो दिवस के लिए 22 किसानों को टोकन जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र में अभी 8376 बारदाना उपलब्ध है एवं अभी तक मिलर्स द्वारा  लगभग 46 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है।

कलेक्टर ने सभी पीडीएस दुकानों एवं राईस मिलर्स से बारदाना समितियों को समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। धान खरीदी के लिए शत प्रतिशत पीडीएस बारदाने उपलब्ध कराने की हिदायत सभी अधिकारियों को दिए। 

उन्होंने धान खरीदी में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत देते हुए बारदाने समयपर उपलब्ध न कराने वाले एवं धान खरीदी कार्य मे गड़बड़ी करने वालो पर  सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।  उन्होंने राईस मिल में धान भंडारण का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश एसडीएम को दिए।

 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री बालाजी राव, अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव श्री योगेन्द्र श्रीवास, तहसीलदार पत्थलगांव श्री महेश शर्मा,  खाद्य निरीक्षक श्री मनीष अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook