ब्रेकिंग न्यूज़

जशपुर :  कलेक्टर ने कांसाबेल विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण
उर्पाजन केन्द्र में बारदाना उपलब्धता एवं धान उठाव के संबंध में ली जानकारी

केंद्र में  अब तक 1010 किसानों द्वारा कुल 46600.40 क्विन्टल धान किया गया  है विक्रय

केंद्र में प्रतिदिन औसत बिक्री के अनुसार टोकन जारी करने के दिए निर्देश

जशपुर : कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज  विकासखंड कांसाबेल के धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने  उर्पाजन केन्द्र में अब तक हुए धान खरीदी, टोकन वितरण, बारदाना उपलब्धता, धान उठाव एवं राशि भुगतान के सम्बंध में विस्तार से जानकारी ली।
No description available.
 
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री बालाजी राव, अनुविभागीय अधिकारी बगीचा सुश्री ज्योति बबली कुजूर, जनपद सीईओ कांसाबेल श्री एल.एन. सिदार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। 
No description available.

कलेक्टर ने केंद्र में बारदाने की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए धान भण्डारण का भी निरीक्षण किया एवं  समय पर मिलर्स द्वारा  धान उठाव करने की बात कही।  उन्होंने केंद्र में प्रतिदिन औसत बिक्री के अनुसार किसानों को टोकन जारी करने के निर्देश दिए।  
No description available.

 समिति प्रबंधक कांसाबेल ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र में लगभग 90 प्रतिशत धान खरीदी कर लिया गया है।  अब तक 1010 किसानों द्वारा केंद्र में कुल 46600.40 क्विन्टल धान की  बिक्री की गई है। उन्होंने बताया कि उपार्जन केंद्र में अभी अगले सप्ताह धान खरीदी के लिए 16221 बारदाना उपलब्ध है।

मिलर्स द्वारा धान उठाव एवं बारदाना जमा कार्य सतत जारी है। उन्होंने बताया कि केंद्र में  सभी किसानों को धान विक्रय के लिये पर्याप्त बारदाना उपलब्ध कराया जा रहा है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook