ब्रेकिंग न्यूज़

जशपुर :  महिला सशक्तिकरण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को सीखया गया आत्मरक्षा के गुर

जशपुर : महिलाओं में आत्मबल बढाने के उद्ेश्य आज पुलिस लाईन में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा जिला स्तरीय महिला जागृति शिविर एवं किशोर-किशोरियों के सशक्तिरण के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
No description available.

इस अवसर पर कलेक्टर महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक श्री बालाजी राव, एडिसनल एसपी. सुश्री उन्नैजा खातुन अंसारी, एसडीओपी श्री आर.एस.परिहार, रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश देवांगन, अन्य महिलाएं एवं किशोरी बालिकाएं उपस्थित थे। कार्यशाला में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हर्षा साहू के द्वारा महिलाओं को आत्मरक्षा एवं सुरक्षा के तरीकों के बारे में बताया गया।
No description available.

हर्षा साहू ने कहा कि महिलाओं को स्वंय की रक्षा के लिए आगे आना होगा। जिसके लिए उन्होंने आत्मरक्षा के कई ट्रिक्स उपस्थित महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं से साझा किया। कलेक्टर एवं  पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित महिलाओं से कहा कि आज कार्यशाला में महिलाओं के लिए विशेष आत्मरक्षा शिविर का भी आयोजन किया गया है।
No description available.

आम सभी अपनी रक्षा के लिए यहां बताए जा रहे विभिन्न आत्मरक्षा के तरीकों को समझे एवं इसे उचित समय आने पर इसका इस्तेमाल भी करें। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर हिस्सा ले रहे और अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो रही  है। इसी प्रकार अब सभी महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए भी बढ़-चढ़ कर आगे आना होगा।

जिससे आने वाली पीढ़ी भी अपनी रक्षा के लिए किसी पर निर्भर न रहकर स्वंय ही अपनी रक्षा कर सके। कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री चन्द्रशेखर यादव, बालिका संरक्षण अधीक्षक मनीषा छाबड़ा, मधु मिश्रा, एवं अन्य पुलिस कर्मचारी एवं महिलाएं उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook