ब्रेकिंग न्यूज़

बेमेतरा : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट (अंग्रे्रजी माध्यम) विद्यालय देवकर चयनित अभ्यर्थियों के नाम
बेमेतरा : छ.ग. शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर, जिला रायपुर के आदेश द्वारा दिये गये पद के अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट (अंग्रे्रजी माध्यम) विद्यालय कन्या देवकर वि.ख.साजा जिला बेमेतरा में निम्नांकित पदो का संविदा नियुक्ति निम्नांकित शर्तो पर की जाती है। चयनित अभ्यर्थी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट (अंग्रे्रजी माध्यम) विद्यालय कन्या देवकर में 23 जनवरी 2021 तक कार्यभार ग्रहण कर सकते है निर्धारित तिथि के बाद आदेष स्वमेव निरस्त माना जावेगा। संबंधित चयनित अभ्यर्थी कार्यभार ग्रहण करते समय मूल दस्तावेजो की छायाप्रति प्रस्तुत करेंगे।

   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट (अंग्रे्रजी माध्यम) विद्यालय देवकर मे चयनित अभ्यर्थी के पद एवं नाम इस प्रकार हैं-व्याख्याता हिन्दी अविनाश यादव एवं नीलीमा ठाकुर, व्याख्याता संस्कृत कुंजबिहारी डड़सेना, व्याख्याता अंग्रेजी वासुदेव जाना एवं गौरव कुमार ठाकुर, व्याख्याता रसायन हिन्दी माध्यम बीना सहारे, व्याख्याता गणित हिन्दी माध्यम पूर्णिमा साहू, व्याख्याता जीवविज्ञान हिन्दी माध्यम मयूरी सिंह, व्याख्याता भौतिक शास्त्र हिन्दी माध्यम सोबिया बानो , व्याख्याता राजनीति विज्ञान (हिन्दी माध्यम) खोरबहरा, व्याख्याता अर्थशास्त्र/भूगोल (हिन्दी माध्यम) निहारिका केशरवानी, व्याख्याता रसायन अंग्रेजी माध्यम अंजू कुमारी, व्याख्याता गणित अंग्रेजी माध्यम प्रियंका राजपूत, व्याख्याता जीवविज्ञान अंग्रेजी माध्यम शालिनी राघव, व्याख्याता भौतिक शास्त्र अंग्रेजी माध्यम देवेन्द्र चंदन, व्याख्याता सामाजिक अध्ययन (अंग्रेजी माध्यम) जे.शालिनी बी., व्याख्याता वाणिज्य (अंग्रेजी माध्यम) बरखा ठाकुर, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला (अंग्रेजी माध्यम) नमीता सिंह इन सभी का संविदा नियुक्ति मानदेय राशि 38100रु. है।

   प्रधान पाठक प्राथमिक शाला (अंग्रेजी माध्यम) पायल राठी, शिक्षक हिन्दी/संस्कृत (हिन्दी माध्यम) कुंजबिहारी डड़सेना, शिक्षक अंग्रेेजी (अंग्रेजी माध्यम) इति चैबे, शिक्षक गणित (अंग्रेजी माध्यम) ईश्वर कुमार साहू, शिक्षक विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम) ठालेश्वर कुमार वर्मा इन सभी का संविदा नियुक्ति मानदेय राशि 35400 रु. है।

सहायक शिक्षक कला (अंग्रेजी माध्यम) गुंजन साहू, सहायक शिक्षक कला (अंग्रेजी माध्यम) वंदना, सहायक शिक्षक कला (अंग्रेजी माध्यम) वेदप्रकाश सिह, सहायक शिक्षक विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम) मौसमी धनगर, सहायक शिक्षक विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम) आकांक्षा आनंद इन सभी का संविदा नियुक्ति मानदेय राशि 25300रु. है।

व्यायाम शिक्षक योगेश मानदेय राशि 38100रु. ग्रंथपाल (अंग्रेजी माध्यम) प्रगति जायसवाल मानदेय 22400 रु., कम्प्यूटर शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) पूनम घृतलहरे मानदेय 35400रु. प्रयोगशाला सहायक (अंग्रेजी माध्यमं) विनायक कर्ष, अक्षिता दुबे एवं नीरज सिह मरकाम, सहायक ग्रेड-02 पराग जादव इन सभी का संविदा नियुक्ति मानदेय राशि 25300रु. है। सहायक ग्रेड-03 पराग जादव मानदेय 19500 रु. होंगे।

         जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी ने बताया कि शर्तें इस प्रकार है, संविदा नियुक्ति छ.ग.सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के अधीन रहेंगे। पद पूर्णतः अस्थायी होंगे। शासन के द्वारा नियुक्ति अथवा कार्य व्यवहार के आधार पर किसी भी समय पदच्युत किया जा सकेगा। संविदा पर नियुक्त व्यक्ति को नियमित कर्मियों के समान आकस्मिक एवं ऐच्छिक अवकाश की पात्रता हेागी, किन्तु अन्य किसी भी प्रकार का अवकाश नही दिया जावेगा।

आकस्मिक अवकाश एवं ऐच्छिक अवकाश पूर्ण महिनों के लिए आनुपातिक आधार पर दिए जावेंगे। किसी भी अभ्यर्थी की नियुक्ति संविदा पर होने पर वह नियमितिकरण के लिए किसी भी प्रकार का दावा नही करेगा ना ही उस पद के विरूद्ध उस व्यक्ति विशेष को नियमित भर्ती के समय कोई प्राथमिकता/छूट दी जावेगी।अभ्यर्थी का कार्य संतोषप्रद न होने पर एक माह का नोटिस देकर उनकी सेवाएं/प्रतिनियुक्ति समाप्त की जा सकेंगी। नियुक्त व्यक्ति भी एक माह का नोटिस देकर सेवा से त्याग पत्र दे सकता है। चयन समिति द्वारा निर्धारित प्रक्रिया ही मान्य किये जायेंगे। भविष्य में शासन के द्वारा उक्त पदों पर भर्ती किए जाने पर यह नियुक्ति स्वमेव निरस्त मानी जावेगी।

             आपका कार्य व्यवहार एवं परीक्षा परिणाम प्रदर्शन के आधार पर भी आपकों पदच्युक्त किया जा सकेगा। संविदा नियुक्ति छ.ग.सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के नियम 4 (1) के अन्तर्गत उल्लेखित संविदा नियुक्ति पदो पर प्रथम बार तीन वर्ष कालावधि के लिए की जाती है तथापि राज्य सरकार आवश्यकता के आधार पर तथा संविदा पर नियुक्ति व्यक्ति की उपयुक्तता का आंकलन करने के पश्चात संविदा नियुक्ति की कालावधि एक बार में अधिकतम तीन वर्ष के लिए बढ़ाते हुए संविदा नियुक्ति का नवीनीकरण का निर्णय ले सकेंगे।

संविदा नियुक्ति छ.ग.सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के उपनियम (2) के अन्तर्गत उल्लेखित मामलों को छोड़कर संविदा सेवा में सिर्फ एकमुश्त राशि वेतन के रूप में देय होगी। इसके अतिरिक्त कोई विशेष वेतन, मंहगाई भत्ता, क्षतिपूर्ति भत्ता, गृहभाड़ा भत्ता इत्यादि नही दिया जावेगा तथा संविदा नियुक्ति के अधीन वार्षिक वेतनवृद्धि की पात्रता नही होगी।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook